image

आत्मा राम सनातन धर्म महाविद्यालय

Atma Ram Sanatan Dharma College

(दिल्ली विश्वविद्यालय) | (University of Delhi)
image

3.77/4.0

image
ABOUT US

आत्मा राम सनातन धर्म महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय की हिन्दी वाद-विवाद समिति ‘वेदांता’ दिल्ली वाद-विवाद सर्किट की एक प्रतिष्ठित और सशक्त समितियों में से एक है। अपने आदर्श वाक्य “तथ्य से सत्य तक” के साथ यह समिति विद्यार्थियों में तार्किक सोच, आत्मविश्वास और प्रभावी अभिव्यक्ति विकसित करने के साथ-साथ लोकतांत्रिक मूल्यों, समावेशिता और बौद्धिक ईमानदारी को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत है। 2012 में अपनी स्थापना के बाद से वेदांता निरंतर हिन्दी वाद-विवाद की परंपरा को सशक्त बनाते हुए विद्यार्थियों को विचार-विमर्श और संवाद का एक सशक्त मंच प्रदान कर रही है।

वेदांता का उद्देश्य केवल प्रतियोगिताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों के सर्वांगीण बौद्धिक विकास पर केंद्रित है। यहाँ प्रतिभागियों को तर्क, विश्लेषण और अभिव्यक्ति की क्षमता को निखारने के अवसर मिलते हैं, जिससे वे अकादमिक और पेशेवर जीवन में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें। समिति के सदस्यों के निरंतर प्रयासों और उत्कृष्ट प्रदर्शन के परिणामस्वरूप इस सत्र में 300+ से अधिक पुरस्कार प्राप्त किए गए हैं, जो इसकी निरंतर प्रगति और उत्कृष्टता का प्रमाण हैं।

वेदांता की गतिविधियों में सामाजिक और बौद्धिक सहभागिता का विशेष महत्व है। समिति SVEEP जैसी राष्ट्रीय जागरूकता पहलों के माध्यम से लोकतांत्रिक चेतना और नागरिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देती है। इसी क्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के सहयोग से टर्नकोट वाद-विवाद एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही समिति ने ‘तर्क-तृष्णा’ नवागंतुक अर्ध-संसदीय वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा राष्ट्रीय स्तर की ‘वेदांगम्’ संसदीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया, जिनके माध्यम से वाद-विवाद की समृद्ध परंपरा को और सशक्त बनाया गया। विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं करियर मार्गदर्शन हेतु प्रतिष्ठित संस्थानों के सहयोग से विशेष संगोष्ठियों का आयोजन भी समिति की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल है।

इन सभी गतिविधियों के माध्यम से वेदांता विद्यार्थियों के लिए एक ऐसा मंच प्रदान करती है जहाँ वे अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर सकें, स्वस्थ संवाद की संस्कृति को आगे बढ़ा सकें और निरंतर सीखते हुए नेतृत्व क्षमता का विकास कर सकें।